Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र : लॉ के छात्र को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने लॉ के छात्र कपिल नागर पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली छात्र के हाथ में लग गई। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

उप्र : लॉ के छात्र को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती
X

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने लॉ के छात्र कपिल नागर पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली छात्र के हाथ में लग गई। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कपिल नागर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के सूरजपुर जिला न्यायालय में स्थित चैम्बर में बैठते हैं। वो फिलहाल एलएलबी अन्तिम वर्ष के छात्र भी हैं। सोमवार को वह अपना काम खत्म कर कोर्ट के गेट नंबर चार से निकल रहे थे।

आरोप है कि तभी सर्विस रोड पर आल्टो कार पर सवार बदमाशों ने कपिल पर हमला बोल दिया और उनपर फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने से कपिल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it