Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म में अधेड़ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की नगर कोतवाली की भरतकूप पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में अधेड़ व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

उप्र : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म में अधेड़ गिरफ्तार
X

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की नगर कोतवाली की भरतकूप पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में सात साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में सोमवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रजनीश यादव ने मंगलवार को बताया, "सात साल की बच्ची के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि सोमवार शाम उसकी बच्ची एक 55 साल के अधेड़ व्यक्ति की परचून की दुकान कुछ सामान लेने गई थी। दुकानदार ने बहाने से बच्ची को दुकान के भीतर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर वापस आने पर बच्ची की हालत देख शक हुआ और बच्ची से पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ।"

उन्होंने बताया, "शिकायत दर्ज कर आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाकर जांच शुरू कर दी गई है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it