Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र : दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब से हमला

उत्तर प्रदेश से एक बार फिर महिला हिंसा की एक और वारदात सामने आई

उप्र : दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब से हमला
X

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर महिला हिंसा की एक और वारदात सामने आई है जिसमें चार आदमियों ने एक महिला पर तेजाब से हमला किया है। ये आरोपी पीड़िता पर उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म की शिकायत को वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब युवती ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उस पर आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया।

इस हमले में महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और फिलहाल मेरठ के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, "ये चारों आदमी बुधवार की रात को महिला के घर में जबरन घुस गए और वहां इन्होंने महिला पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां के एक अदालत में चल रहे दुष्कर्म के मामले को वापस लेने से इनकार कर दिया था।"

त्रिपाठी ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद ये चारों आरोपी फरार है लेकिन इन्हें जल्द ही गिफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला ने पुलिस से संपर्क करने के बजाय अदालत में इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था क्योंकि इससे पहले उसने पुलिस के पास जाकर भी इस संदर्भ में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने दावा किया है कि दुष्कर्म के होने का कोई सबूत नहीं था जिसके चलते मामले को बंद कर दिया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it