Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र : आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत, 8 घायल

 उत्तर प्रदेश में बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कमासिन सड़क मार्ग में अंड़ौली बस अड्डे के पास शुक्रवार को बारिश के दौरान एक यात्री प्रतीक्षालय में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

उप्र : आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत, 8 घायल
X

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कमासिन सड़क मार्ग में अंड़ौली बस अड्डे के पास शुक्रवार को बारिश के दौरान एक यात्री प्रतीक्षालय में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने आज बताया, "शुक्रवार को कमासिन सड़क मार्ग के अंड़ौली बस अड्डे में बने यात्री प्रतीक्षालय में बारिश से बचने के लिए दस लोग बैठे थे। तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से केशनिया (65) निवासी परसौली गांव और रविकरण (20) निवासी दतौरा गांव की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में सोहन, रमाकांत, कमलेश, शिरोमन और दादूराम यादव की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।"

बबेरू के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया, "पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं और घटना की जांच की जा रही है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it