Top
Begin typing your search above and press return to search.

एकता और विविधता हमारी ताकत : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर कहा कि एकता व विविधता भारत देश की ताकत है और सभी बराबर और एकजुट

एकता और विविधता हमारी ताकत : ममता
X

कोलकता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर कहा कि एकता व विविधता भारत देश की ताकत है और सभी बराबर और एकजुट हैं। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "आज अल्पसंख्क अधिकार दिवस है। हम सभी बराबर और एकजुट हैं। एकता और विविधता हमारी ताकत है।"

ममता बनर्जी ने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों के दौरान उनकी सरकार ने दो करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति दी है।

उन्होंने कहा, "आपको यह जान कर खुशी होगी कि बंगाल में हमारी सरकार ने 2.03 करोड़ अल्पसंख्क छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। यह लगभग 24 गुना अधिक है।"

भारत में अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। यह सभी अल्पसंख्यक समुदायों के धार्मिक सद्भाव, सम्मान और बेहतर समझ पर केंद्रित होता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it