Begin typing your search above and press return to search.
अजमेर में मनाया गया संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस
राजस्थान के अजमेर मुख्यालय पर आज संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया ।

अजमेर : राजस्थान के अजमेर मुख्यालय पर आज संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया ।
अजमेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को अजमेर मुख्यालय पर संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस का आयोजन किया गया, जिसके तहत नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने वाले भवनों पर इस दिन संयुक्त राष्ट्र के ध्वज को भारतीय राष्ट्र ध्वज के साथ फहराया गया।
अजमेर में जिलाधीश कार्यालय भवन पर भारतीय ध्वज तिरंगे के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज सबके लिए आकर्षक का केन्द्र रहा ।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को लोगों को संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए मनाया जाता है।
Next Story


