Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूनाईटेड मुस्लिम मोर्चा का आरक्षण के लिए प्रदर्शन

यूनाईटेड मुस्लिम मोर्चा के अध्यक्ष एम एजाज अली ने सरकार ने संविधान की धारा 341 में हुयी भूल को सुधार कर दलित मुसलमानों को अनुसूचित जाति के समान आरक्षण का लाभ देने की मांग की है

यूनाईटेड मुस्लिम मोर्चा का आरक्षण के लिए प्रदर्शन
X

नई दिल्ली । यूनाईटेड मुस्लिम मोर्चा के अध्यक्ष एम एजाज अली ने सरकार ने संविधान की धारा 341 में हुयी भूल को सुधार कर दलित मुसलमानों को अनुसूचित जाति के समान आरक्षण का लाभ देने की मांग की है ।

मोर्चा की ओर से आज यहां जंतर मंतर के निकट प्रदर्शन किया गया और सरकार से अनुच्छेद 370 की तरह धारा 341 में भी सुधार करने का अनुरोध किया गया । मोर्चा के प्रवक्ता हाफिज गुलाम सरवर ने कहा कि दस अगस्त 1950 को दलित मुसलमानों को अनुसूचित जाति के समान आरक्षण से वंचित कर दिया गया था । उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को रोके जाने से दलित मुसलमानों को भारी नुकसान हुआ है ।

मोर्चा के उपाध्यक्ष बी के मेजर और एम आई अंसारी ने कहा कि दलित मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने का मुकदमा वर्ष 2004 से ही उच्चतम न्यायालय में लंबित है । इस मामले की सुनवाई में तेजी लाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इससे दलित समुदाय की भावनाएं जुड़ी हुयी है ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it