Top
Begin typing your search above and press return to search.

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया खुद को रखेंगी भाजपा से दूर

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शिकस्त से एनडीए के सहयोगी दल दूरी बनाने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) भी भाजपा पर दवाब बनाती दिख रही है

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया खुद को रखेंगी भाजपा से दूर
X

लखनऊ। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शिकस्त से एनडीए के सहयोगी दल दूरी बनाने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) भी भाजपा पर दवाब बनाती दिख रही है।

अनुप्रिया ने अपने पति और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल के बयान का समर्थन करते हुए साफ कहा कि अब वह भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।

आशीष पटेल ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर अपने पार्टी नेताओं को लगातार अपनमानित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बीते छह महीने से अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में होने वाले किसी भी कार्यक्रम में भाजपा के विधायक या जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुए। प्रदेश भाजपा नेतृत्व को बताने के बाद भी इस मुद्दे पर अभी तक अपना दल (एस) से कोई बात नहीं की गई। इसके बाद पार्टी प्रमुख आशीष पटेल ने निर्णय सुनाते हुए कहा था कि अब अनुप्रिया पटेल भी यूपी सरकार के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगी।

उन्होंने कहा था, "जब तक केंद्रीय नेतृत्व इस मसले का समाधान नहीं करता है, तब तक हम किसी भी तरह से भाजपा का सहयोग नहीं करेंगे।"

अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान का समर्थन किया और कहा कि अब वह भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। अनुप्रिया ने पति के बयान का समर्थन करते हुए कहा, "भाजपा को हालिया पराजयों से सबक सीखना चाहिए। सपा-बसपा गठबंधन हमारे लिए चुनौती है, मेरी पार्टी के अध्यक्ष पार्टी का विचार व्यक्त कर चुके हैं, और मैं उससे सहमत हूं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it