Begin typing your search above and press return to search.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जयपुर आएंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल राजस्थान के जयपुर में जनजागरण अभियान का शुभारंभ करेंगी

जयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल राजस्थान के जयपुर में जनजागरण अभियान का शुभारंभ करेंगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को बताया कि श्रीमती सीतारमण दिल्ली से पूर्वान्ह 11.50 बजे जयपुर हवाई अड्डे पहुँचेंगी। वहां से वह सवा 12 बजे जयपुर शहर में सांगानेर मण्डल के बूथ संख्या 189-190 पर जन-जागरण अभियान का शुभारम्भ करेंगी। दोपहर एक बजे बूथ बैठक में शामिल होने के बाद वह दोपहर 2.20 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेंगी।
उन्होंने बताया कि उसके बाद अप. 3.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी। सायं 6.30 बजे वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जयपुर से प्रस्थान करेंगी।
Next Story


