बंद पड़े मकान में मिली अज्ञात लाश,बलौदाबाजार पुलिस जांच मे जुटी
बलौदाबाजार ! बलौदाबाजार नगर से रिसदा जाने वाले मार्ग मे स्थित एक मकान मे अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है।

बलौदाबाजार ! बलौदाबाजार नगर से रिसदा जाने वाले मार्ग मे स्थित एक मकान मे अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के रिसदारोड मे स्थित सर्राफ परिवार के मकान में जो कई महीनो से बंद पडा था वहां बदबु आने पर खोला गया लोग उस वक्त हतप्रभ रह गये कि वहां लाश पडी थी। इसकी सूचना मकान मालिक द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गयी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच पर पाया कि लाश पडी है किन्तु महिला का है या पुरूष का यह बता नही पा रही है। रात होने के कारण पुलिस कल उसकी जांच करेगी तथा रायपुर से एक्सपर्ट टीम पहुंचकर पूरी मामले की जांच करेगी।
प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि लाश काफी महीनों पहले की है तथा आस-पास खुन के छींटे है जिससे हत्या का संदेह है। ज्ञातव्य है कि इस मकान मे कई महीनें पहिले नगर के प्रतिष्ठित केडिय़ा परिवार का एक सदस्य रहता था जो कि कई महीनों से नजर नही आ रहे है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि यह वही न हो फिलहाल कुछ भी कह पाना अभी मुश्किल है। लेकिन पूरे मामले को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाये व्याप्त है।
इस संबंध मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस एस शर्मा का कहना है कि मकान कई महीनो से बंद पडा था। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच कार्यवाही कर रही है। रात्रि होने के कारण तथा सूक्ष्म जांच करने हेतु रायपुर से फोरंसिक टीम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उच्चाधिकारीयो को सूचना दी जा चुकी है जांच के बाद ही पूरे मामले की जानकारी दी जायेगी।


