Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूएनएचसीआ ने लीबिया में शरणार्थियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की सिफारिश की

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय(यूएनएचसीआर) ने शनिवार को लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हिरासत से भाग निकले हजारों शरणार्थियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की सिफारिश की

यूएनएचसीआ ने लीबिया में शरणार्थियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की सिफारिश की
X

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय(यूएनएचसीआर) ने शनिवार को लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हिरासत से भाग निकले हजारों शरणार्थियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की सिफारिश की।

यूएनएचसीआर ने कहा कि त्रिपोली में शरणार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए और वहां से उन्हें रवाना करने की भी व्यवस्था की जाए ताकी वे अपने देशों में सुरक्षित पहुंच सके।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 1000 असुरक्षित शरणार्थियों के ठहरने व्यवस्था की जाए और इसका प्रबंध गृह मंत्रालय और यूएनएचसीआर की ओर से किया जाना चाहिए।

त्रिपोली के दक्षिणपूर्व में 65 किलोमीटर दूर तरहोउना शहर में राजधानी के सबसे बड़े सशस्त्र विद्रोही समूहों-रेवोल्यूशनरी ब्रिगेड एवं नवासी के साथ सेवेंथ ब्रिगेड के हालिया संघर्ष में कई लोग मारे गये।

यूएनएचसीआर ने कहा शहर में शरणार्थियों को बलात्कार, अपहरण समेत अन्य यातनाएं दी गयी। यह भी कहा गया कि हिरासतों से भागे शरणार्थियों के रॉकेट द्वारा मारे जाने का खतरा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it