Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश : कर्ज से दुखी किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में कर्ज अदायगी के लिए पड़ रहे दबाव से आहत एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदखुशी कर ली

उत्तर प्रदेश : कर्ज से दुखी किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
X

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में कर्ज अदायगी के लिए पड़ रहे दबाव से आहत एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदखुशी कर ली है।

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने आज बताया कि रिवई गांव निवासी किसान राधिका प्रसाद सोनी(65) की जहरीला पदार्थ खाने से कल रात में ही मौत हो गयी।

वह 20 बीघा कृषि भूमि का काश्तकार था। उसके ऊपर बिजली विभाग का एक लाख तीस हजार रुपये बाकी था। परंतु गत कई वर्षों से सूखा के कारण फसल खराब होने के कारण वह बकाया रकम जमा नही कर पा रहा था।

इस दौरान बिजली विभाग ने गत दिनों अपनी बकाया वसूली के लिए किसान के खिलाफ आरसी जारी कर दी थी। राजस्व विभाग का अमीन पवन सिंह आरसी लेकर उसके घर जाकर पैसा जमा करने को बार-बार दबाव डाल रहा था।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मृतक की पुत्रवधू सुनीता नें बताया की अमीन द्वारा बार बार घर आकर दिये जा रहे दबाव ने किसान राधिका प्रसाद को बुरी तरह मानसिक रूप से परेशान कर रखा था।

कल रात जब परिवार के सभी लोग सो गए तो किसान ने अपने कमरे में जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सूखा प्रभावित बुंदेलखंड के महोबा जिले में कर्ज से पीड़ित किसानों के आत्महत्या की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गई है। एक पखवाडे के भीतर किसान की आत्महत्या का यह तीसरा मामला है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it