Top
Begin typing your search above and press return to search.

ओडिशा: सीएम ने सरकारी कर्मचारियों को बताया 'सरकार का चेहरा' बताया, 4623 को दिया नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि प्रशासनिक और शासन व्यवस्था में लोक सेवक ही सरकार का वास्तविक चेहरा होते हैं

ओडिशा: सीएम ने सरकारी कर्मचारियों को बताया सरकार का चेहरा बताया, 4623 को दिया नियुक्ति पत्र
X

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को कहा कि प्रशासनिक और शासन व्यवस्था में लोक सेवक ही सरकार का वास्तविक चेहरा होते हैं।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सरकारी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी केवल आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करने का एक अनोखा अवसर है।

इस अवसर पर सात विभागों के कुल 4,623 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के 4,113, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 154, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के 143, इस्पात एवं खान विभाग के 77, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास विभाग के 70, पंचायती राज एवं पेयजल विभाग के 52 तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि शासन और प्रशासन व्यवस्था में अधिकारी और कर्मचारी ही सरकार का असली चेहरा होते हैं। हमारा सामूहिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोग अब महसूस करने लगे हैं कि यह सरकार वास्तव में जनता की सरकार है। यदि इसी भावना के साथ काम किया जाए तो सरकारी सेवा की गरिमा बनी रहेगी और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा।

उन्होंने राज्य में युवाओं को रोजगार देने का उल्लेख करते हुए बताया कि जून 2024 से अब तक 44,082 लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है, जबकि लगभग 92,000 लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सलाह दी कि वे अपने कार्य में दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से दूर रहें, लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका समाधान करें, व्यक्तिगत विचारों को कार्य में बाधा न बनने दें, सरकारी नीतियों का पालन करें, समय की पाबंदी रखें और कार्यस्थल पर शिष्टाचार व गरिमा बनाए रखें।

अंत में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता नीति को अपनाएं और कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it