Top
Begin typing your search above and press return to search.

मां की हत्याकर पेंशन को लेता रहा उदयन,पुलिस ने धोखाधड़ी जुर्म दर्ज किया

रायपुर ! चर्चित सुन्दर नगर में माता पिता की हत्या कर लाश को दफन करने वाले आरोपी पुत्र उदयन दास के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है।

मां की हत्याकर पेंशन को लेता रहा उदयन,पुलिस ने धोखाधड़ी जुर्म दर्ज किया
X

रायपुर ! चर्चित सुन्दर नगर में माता पिता की हत्या कर लाश को दफन करने वाले आरोपी पुत्र उदयन दास के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी ने मां की हत्या करने के बाद दस्तावेजों में कूट रचना कर मां के खाते सु पेंशन राशि का आहरण करता रहा था। इस दौरान आरोपी जनवरी 2017 तक पेंशन राशि का आहरण किया है। जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि साइको कीलर उदयन दास के द्वारा प्रेमिका आकांक्षा की हत्या कर लाश को दफन करने के मामले में खुलासा होने के बाद आरोपी को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसने पूछताछ में अपने माता-पिता की हत्या कर लाश को दफन करना बतलाया था। भोपाल पुलिस ने इस मामले का खुलासा 1 फरवरी को किया था। जिसकों बाद आरोपी को 5 फरवरी को राजधानी में लाकर सुंदर नगर स्थित मकान से माता पिता का नरकंकाल बरामद किया था। उसके बाद से नित्य प्रतिदिन नए खुलासे होते जा रहे है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने माता इन्द्राणी दास एवं पिता बीके दास की हत्या 2010 में ही कर दी थी। जिसके बाद उसके लाश को घर में दफन कर मकान की बिक्री कर भोपाल चले गया था। इधर पुलिस को मामले में जांच के बाद माता को छग कालेज के पास स्थित सेट्रल बैंक में खाता होने का पता चला था। जब पुलिस ने खाते की जांच की तो पता चला कि आरेोपी हत्या करने के बाद तरह-तरह के फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर माता के पेंशन की राशि आहरण करता रहा था। उसने जनवरी 2017 तक माता के खाते से पेंशन की राशि आहरण किया है इधर जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं 467, 468, 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। यही नहीं पुलिस आरोपी के द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मकान बिक्री एवं पिता के खाते से भी राशि आहरण के मामले जल्द अपराध पंजीबद्ध करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it