Top
Begin typing your search above and press return to search.

उदयपुर: 27 नवंबर को अमित शाह का चुनावी दौरा

शाह के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया भी शामिल होंगे

उदयपुर: 27 नवंबर को अमित शाह का चुनावी दौरा
X

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी 27 नवम्बर को उदयपुर शहर में रोड शो करेगें।

भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने आज यहां बताया कि शाह मंगलवार को शाम चार बजे वायुयान से नई दिल्ली से उदयपुर पहुंचेगें। वह उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे से सीधे नगर निगम प्रांगण पहुंचेगे जहॉ से पूरे शहर में रोड़ शो करेगे।

शाह खुली जीप में नगर निगम प्रारंण से प्रारंभ होकर, बापूबाजार, सुरजपोल, झीनीरेत, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, बडा बाजार, घंटाघर, हाथीपोल, चेटक सर्कल, हास्पीटल रोड, कोर्ट चौराहा, जिला कलेक्ट्री, देहलीगेट, बैंक चौराहा होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण पहुंचेगे जहॉ शाह आमजन को सम्बोधित करेगे।

शाह की रैली के आगे युवा मोर्चा के एक हजार कार्यकर्ता दो पहिया वाहनो पर चलते हुए रैली को एस्कोर्ट करेगे। उनके पीछे हजारों कार्यकर्ता पैदल चलेगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it