Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईद मिलने जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

उत्तर प्रदेश में अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में आज हुई सडक दुर्घटना में ईद मिलने जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए

ईद मिलने जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
X

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में आज हुई सडक दुर्घटना में ईद मिलने जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने यहां बताया कि छजलैट क्षेत्र के नत्थानंगला गांव निवासी इरफान (28) और कांठ इलाके के चौक बाजार निवासी इमरान(25) ईद मिलने के लिए मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में जा रहे थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डिडौली के पास एक वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इसके अलावा इसी क्षेेत्र में कुछ लोग टेम्पो पर सवार होकर ईद मिलने के लिए पास के गांव जा रहे थे।
रास्तेे में टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे 12 लोग घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले लोगों ने घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

आक्रोशित लोगों का पुलिस के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने के कारण गुस्सा सातवें आसमान पर था।
मारपीट एवं अभद्रता पर उतारु भीड से भाग कर पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल अपनी जान बचाई।

गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन पर पीछे से पथराव भी किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it