Top
Begin typing your search above and press return to search.

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार की टक्कर दो महिला की मौत

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर चौरासी कोस की परिक्रमा कर रही दो महिला तीर्थयात्रियों की कार की टक्कर से मृत्यु हो गई

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार की टक्कर दो महिला की मौत
X

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर चौरासी कोस की परिक्रमा कर रही दो महिला तीर्थयात्रियों की कार की टक्कर से मृत्यु हो गई।

पुलिस के प्रभारी निरीक्षक रमेशचन्द्र शर्मा ने बताया कि 50 वर्षीय प्रवेश कुमारी पत्नी विश्वेश्वर दयाल निवासी शास्त्री नगर पुंवाया और 42 वर्षीय विमला मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्रा निवासी हरदुआ पुंवाया जिला शाहजहांपुर अपने परिजनों के साथ ब्रज 84 कोस की परिक्रमा करने के लिए आयी हुईं थीं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने कल शाम मांट स्थित राधारानी माता के मंदिर में दर्शन किए और वापस परिक्रमा शुरू करने के लिए माइल स्टोन 102 के पास यमुना एक्सप्रेस वे को पार करते समय तेजरफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी प्रकार एक अन्य दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 92 पर हुई जहां पर बनारस से दिल्ली जा रहा कैन्टर चालक दुर्गा सिंह निवासी पन्ना मध्य प्रदेश अपने कैंटर को खड़ा कर खाना खाने जा रहा था तो अज्ञात वाहन से कुचलकर उसकी मृत्यु हो गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it