Top
Begin typing your search above and press return to search.

जौनपुर में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

जौनपुर में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
X

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गुरूवार को बताया कि केराकत क्षेत्र के खरगसेनपुर पुलिया के पास बुधवार देर रात केराकत,चंदवक और जलालपुर थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश अश्वनी सिंह और 10 हजार का इनामी बदमाश सोनू यादव को गिरफ्तार किया। इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर दो बदमाश फरार हो गए।

उन्होने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हुयी गोलीबारी में एक उपनिरीक्षक संजय सिंह और एक बदमाश को गोली लगी है दोनो को इलाज में भर्ती कराया गया है ।

गिरफ्तार बदमाश जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में विमनमऊ में ग्राहक सेवा केंद्र में हुई लूट समेत केराकत, चन्दवक और जलालपुर में कई लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it