Begin typing your search above and press return to search.
नर्मदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मृत्यु
खरगोन ! मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में स्थित नर्मदा नदी में नहाने के लिए गये आज दो युवकों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।

खरगोन ! मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में स्थित नर्मदा नदी में नहाने के लिए गये आज दो युवकों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक डी कल्याण चक्रवती ने बताया कि इंदौर स्थित मेडिकेप्स कालेज के करीब एक दर्जन छात्र यहां स्थित महेश्वर घूमने के लिए पहुंचे थे। इस बीच सभी छात्र महेश्वर के नर्मदा घाट पर नहा रहे थे। तभी भावेश परिहार और राहुल मुकाती नहाते समय गहरे पानी में चले गए। जिससे दोनों युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव को नदी से बाहर निकलवाया। ये दोनों छात्र इंदौर जिले के निवासी है।
Next Story


