Top
Begin typing your search above and press return to search.

बहराइच में दो पक्षों में संघर्ष, एक की मृत्यु , 15 घायल

उत्तर प्रदेश में बहराइच के हरदी क्षेत्र में बुधवार को मिट्टी पटाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा 15 अन्य घायल हो गए।

बहराइच में दो पक्षों में संघर्ष, एक की मृत्यु , 15 घायल
X

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के हरदी क्षेत्र में बुधवार को मिट्टी पटाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद ने यहां बताया कि हरदी क्षेत्र के बालासराय शुकुलपुरवा गांव में रामतीरथ मिश्रा ने अपनी जमीन में मिट्टी गिरवायी। जिससे थोड़ी मिट्टी पड़ोसी आशाराम की जमीन पर गिर गई। आशाराम ने मिट्टी हटाने के लिये कहा। सुबह मिट्टी हटाने की बात रामतीरथ द्वारा कहने पर दोनों पक्ष में संघर्ष शुरू हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए।

उन्होंने बताया कि मारपीट में एक पक्ष से सुजीत, हरिओम , विनय कुमार, सावित्री देवी, रामअविलाख तथा ऋषि कुमार जबकि दूसरे पक्ष से जीवनलाल, अर्पित कुमार, राहुल कुमार, हरिनरायन, सत्यम, माधुरी और आशाराम समेत 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हरदी पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। तीन लाेगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेडिकल कालेज में आशाराम की हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव निवासी विनय कुमार की तहरीर पर अजय कुमार समेत दस तथा रामतीरथ मिश्र की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, बलवा फैलाने समेत अन्य धाराओं में माला दर्ज किया गया है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it