Begin typing your search above and press return to search.
विद्युत विभाग के दो अधिकारी रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण लिमिटेड कंपनी के इंदौर कार्यालय में पदस्थ एक प्रभारी कार्यपालन यंत्री सहित दो को आज लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण लिमिटेड कंपनी के इंदौर कार्यालय में पदस्थ एक प्रभारी कार्यपालन यंत्री सहित दो को आज लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विशेष पुलिस स्थापना शाखा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर से प्राप्त जानकारी अनुसार कालानी नगर इंदौर निवासी अशोक कुमार सोनी ने एक शिकायत की थी।
जांच में शिकायत सही पाए जाने पर प्रभारी कार्यपालन यंत्री अजय कुमार व्यास और सहायक श्रेणी के अधिकारी प्रकाश शाह को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
विद्युत संयोजन का भार बढ़ाये जाने के एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए विद्युत विभाग के इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगामी कार्यवाही जारी है।
Next Story


