एक पुरुष के बाद दो महिला कर सकेंगी मतदान
नोएडा ! मतदान करने के लिए लाइन में लगने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार एक पुरूष के बाद दो महिलाओं को बूथ में प्रवेश दिया जाएगा।

नोएडा ! मतदान करने के लिए लाइन में लगने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार एक पुरूष के बाद दो महिलाओं को बूथ में प्रवेश दिया जाएगा। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार महिलाओं को लाइन में खड़ा न होना पड़े। ऐसे में एक पुरूष मतदाता के बाद दो महिला मतदाता वोट डाल सकेंगी। वहीं, जिन बूथों पर महिला मतादाताओं की संख्या ज्यादा है। वहां आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां भी मौजूद रहेंगी जो उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। जनपद में ग्यारह फरवरी को चुनाव होने है।
यहां कुल 1275394 मतदाता है। महिला मतदाताओं का आकड़ा देखे तो नोएडा में कुल 220190 दादरी में 191937 व जेवर में 144327 महिला मतदाता है। मतदान के लिए कुल 1242 मतदेय स्थल बनाए गए है। सन स्थलों पर 100 प्रतिशत मतदान हो जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। यहा वोट डालने वाली महिलाओं को दिक्कत न हो उन्हें ज्यादा देर लाइन में इंतजार न करना पड़े। इसके लिए एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को वोट डालने बूथ के अंदर भेजा जाएगा। इसके अलावा शहर में कई ऐसे स्थान है जहा महिला मतदाताओं की संख्या कहीं ज्यादा है। वहां आंगनवाड़ी की कार्यकत्री मौजूद रहेंगी। इसके साथ गर्भवती महिलाओं व ऐसी महिलाएं जिनके 0 से 5 साल तक की उम्र के बच्चे है। उनके लिए अलग से व्यवस्था रहेगी।
संभावना यह भी है कि ऐसी महिलाओं के बच्चों के लिए के्रंच रूम की व्यवस्था रहेगी। जहा वह अपने बच्चों को कुछ देर के लिए छोड़ सकेंगे। इन बच्चों का ध्यान आंगवाड़ी कार्यकत्री द्वारा रखा जाएगा। एसडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइड के अनुसार एक पुरूष के बाद दो महिलाओं के वोट डालने दिया जाएगा।
जिससे महिलाओं को ज्यादा देर लाइन में नहीं खड़ा रहना पड़ेगा। ऐसे बूथ जहां महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी वहां आंगनकार्यकत्री उनकी मदद के लिए मौजूद रहेंगी।


