Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में कार सवार दो शराब तस्कर घायल हो गये

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार
X

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में कार सवार दो शराब तस्कर घायल हो गये ,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 40 पेटी शराब ,दो तमंचे बरामद किए गये हैं ,बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ककरौली क्षेत्र में आज करीब दस बजे सूचना पर पुलिस ने नहर पटरी पर कार सवार शराब तस्करों को घेर लिया। खुद को घिर देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें पानीपत (हरियाणा) के संभालका निवासी जितेन्द्र और नूरपुर बिजनाैर निवास सरफराज घायल हो गये। पुलिस ने उनकी कार से 40 पेटी शराब, दो तमंचे कुछ कारतूस बरामद किए।
उन्होंने बताया कि घायल तस्करों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के साथियों के बारे में पता लगा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it