Begin typing your search above and press return to search.
गोवा कांग्रेस के दो विधायक दिल्ली रवाना, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
गोवा में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस के दो विधायक यहां से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए जिनके भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के केंद्रीय नेताओं से मिलने का कयास जोरों पर

पणजी। गोवा में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस के दो विधायक यहां से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए जिनके भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के केंद्रीय नेताओं से मिलने का कयास जोरों पर है।
कांग्रेस विधायक दयानंद सोप्टे और सुभाष शिरोडकर ने हालांकि कल रात दिल्ली रवाना होने से पहले गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वे अपने व्यवसाय एवं निजी कारणों से दिल्ली जा रहे हैं।
ताजा घटनाक्रम के बीच विपक्ष के नेता चंद्रकांत कवलेकर ने आज कहा कि उन्हें ये खबरें मीडिया से मिली है और आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि दोनों विधायक सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की की बैठक में मौजूद थे।
Next Story


