Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में दो की मौत, छह घायल

महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अप्पाची के नजदीक कोग्नोली फटा में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में दो की मौत, छह घायल
X

कोल्हापुर । महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अप्पाची के नजदीक कोग्नोली फटा में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस ने आज बताया कि मृतकों की पहचान जरागनगर निवासी सूरज सुल्तान (35) तथा श्रेया लागू (77) के तौर पर हुई है।


पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब यह लोग शुक्रवार की रात कर्नाटक के तावंडी घाट से किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।

घायलों की पहचान जरागनगर निवासी अनीश नितिन साल्वी (38), आर्या केदार कुलकर्णी (9), अमृता नितिन साल्वी (33), मीना सुभाष सुल्तान, सुमेधा विजयकुमार लगू तथा जयसिंहपुर निवासी सतीश पंडित के तौर पर हुई है और इन सभी को क्षत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it