Begin typing your search above and press return to search.
मुरादाबाद में साधू समेत दो की हत्या
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के ठाकुद्वारा क्षेत्र में एक साधू समेत दो लोगों की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गयी।

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के ठाकुद्वारा क्षेत्र में एक साधू समेत दो लोगों की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गयी।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि दीपावली की रात शमशान घाट में औघड़ साधू राजेन्द्र गिरि (40) और एक अन्य की अज्ञात बदमाशों ने ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। दोनो के शव आज सुबह रक्तरंजित अवस्था में पाये गये।
उन्होने बताया कि दूसरे शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने घटनास्थल पहुंच कर हत्याकांड से संबंधित जानकारी की। उन्होने दोहरे हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश दिये हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
Next Story


