Begin typing your search above and press return to search.
देवरिया में सड़क हादसे में सैनिक समेत दो की मृत्यु
उत्तर प्रदेश में देवरिया के लार क्षेत्र में आज रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की भिड़न्त में सेना के जवान सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के लार क्षेत्र में आज रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की भिड़न्त में सेना के जवान सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम मलकौली निवासी प्रदीप कुमार पाण्डेय(38) और अखिलेश पाण्डेय(42) सुबह किसी काम से मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि लार क्षेत्र में सहजौर चौराहे पर एक रोडवेज की अनुबंधित बस ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया।
इस हादसे में मध्यप्रदेश के सागर जिले में सेना के सूबेदार पद पर तैनात प्रदीप कुमार पाण्डेय की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अखिलेश ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
Next Story


