Top
Begin typing your search above and press return to search.

देवरिया में अन्तर्राज्यीय लुटेरे गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र में पुलिस ने आज अन्तर्राज्यीय लुटेरे कोड़ा गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया

देवरिया में अन्तर्राज्यीय लुटेरे गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
X

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र में पुलिस ने आज अन्तर्राज्यीय लुटेरे कोड़ा गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटनवा पुल के पास चेकिंग के दौरान कसया से देवरिया की ओर आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर दोनों को पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि पकड़े गये दीपक यादव और कनवरलाल यादव बिहार के जिला कटिहार के रहने वाले हैं । दोनों लुटेरे गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बिहार के गोपालगंज, सीवान आदि के अलावा उतर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज सहित कई जिलों में सौ से ज्यादा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लुटेरा गिरोह कोड़ा गिरोह के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया पुलिस गिरोह के कुछ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ये बदमाश बिहार के गोपालगंज जिले में किराये के मकान में रहते थे और अपने रहने के स्थान से करीब सौ किलोमीटर की दूरी पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

श्री मिश्र ने बताया कि गिरोह के सदस्य लूट की घटनाओ में रेसर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और लूट के पचास हजार रूपये बरामद किए। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it