एक खाते पर दो उपभोक्ताओं की दावेदारी
होडल ! हसनपुर रोड स्थित ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स शाखा होडल द्वारा दो उपभोक्ताओं को एक ही खाता नम्बर जारी किए जाने के कारण दोनों उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

होडल ! हसनपुर रोड स्थित ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स शाखा होडल द्वारा दो उपभोक्ताओं को एक ही खाता नम्बर जारी किए जाने के कारण दोनों उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बैंक शाखा में एक ही नाम पते के दो दावेदार सामने आ चुके हैं। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महिला उपभोक्ता बैंक शाखा में खुलवाए गए खाते की पास बुक लेने पहुंची। उससे पहले उपभोक्ता ने उक्त खाते में एक बार पांच सौ रुपए और दूसरी बार सौ रुपए जमा करा दिए।
अब बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दोनो उपभोक्ता उक्त बचत खाते को लेकर उहापोह की स्थिति में है। उक्त बचत खाते का नम्बर एक है लेकिन दावेदार और पासबुक दो हैं और दोनों ही उपभोक्ता बैंक अधिकारियों के समक्ष अपनी अपनी दावेदारी देश कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि अगर इस खाते में किसी उपभोक्ता ने लाखों रुपए की नगदी जमा कराई होती तो उसे कैसे निकाला जाता।
देशल मोहल्ला निवासी रामवती पत्नी गोपाल का कहना था कि उन्होंने वृद्घा पैंशन के लिए 17 जून 2015 को ओरिएटल बैंक आफ कामर्स में खाता खुलवाया था। इस दौरान ने महिला ने बैंक कर्मचारी द्वारा दिए गए नम्बर में पांच सौ रुपए भी जमा कराए थे लेकिन उस समय इस महिला को बैंक की पास बुक जारी नहीं की गई थी। जब कुछ दिनों बाद वह पास बुक लेने के लिए बैंक पहुंची तो बैंक कर्मचारियों ने उसे पास बुक जारी कर दी। पास में हजारों रुपए प्रति माह की इंट्री देखकर महिला परेशान हो गई क्योंकि पास बुक की इंट्री के अनुसार उस खाते से प्रति माह हजारों रुपए पैंशन निकाली जा रही थी। महिला द्वारा बैंक में शोर मचाने पर मामले का खुलासा हुआ और दोनों ही उपभोक्ताओं को बैंक में बुलाया गया। जहां इस मामले का खुलासा हुआ कि बैंक में एक ही नाम, नम्बर, पते का खाता खुला हुआ है लेकिन दावेदार दो उपभोक्ता हैं।
बैंक शाखा में उक्त नम्बर का एक ही खाता है लेकिन पास बुक दो जारी हो गई हैं। बैंक की गलती से दूसरे उपभोक्ता के भी इस खाते में पांच सौ रुपए जमा किए हैं। जिससे अब उक्त दोनों उपभोक्ता इस खाते की दावेदारी जता रहे हैं। वैसे पहले वाला उपभोक्ता ही इस खाते का असल मालिक है। मामले की जांच के समाधान हो जाएगा। बृजेश मिश्रा, शाखा प्रबंधक।


