Begin typing your search above and press return to search.
नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत
बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में धनौती नदी में डूबने से आज दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दोनों बच्चे बकरी चराने गए थे। इस दौरान दोनों नदी किनारे गए

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में धनौती नदी में डूबने से आज दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दोनों बच्चे बकरी चराने गए थे। इस दौरान दोनों नदी किनारे गए, जहां पैर फिसल जाने के कारण वे नदी में डूब गये। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों में धवही नन्कार गांव निवासी रितेन पंडित का 10 बर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार और केदार पंडित की नौ बर्षीया पुत्री सोनी कुमारी शामिल है।
Next Story


