मध्यप्रदेश नहर में छलांग लगाकर दो सगे भाइयों ने की खुदखुशी
मध्यप्रदेश के रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित एक नहर में दो सगे भाइयों ने छलांग लगाकर अपनी जान दी

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित एक नहर में दो सगे भाइयों ने छलांग लगाकर अपनी जान दी। दोनों के शव आज बरामद कर लिए गए।
पुलिस के अनुसार शहर के घोघर मोहल्ले के रहने वाले आयुष (20) और सविनय (19) दोनों सगे भाई कल शहर के पास स्थित सिलपरा गांव पहुंचे और वहा नहर किनारे शराब का सेवन करने के बाद दोनों नहर में कूंद गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहयोग से उनकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस ने आज सुबह एक बार फिर गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की और थोड़ी देर बाद दोनों को शव बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि दोनों भाइयों ने घरवालों से हुए विवाद के चलते यह कदम उठाया है। बताया गया है कि घटना के पूर्व दोनों भाइयों ने नहर किनारे बैठकर अपना वीडियो बनाया और इसके बाद वीडियो को फेसबुक में पोस्ट भी किया था।


