Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुरादाबाद में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये

मुरादाबाद में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
X

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर कटघर पुलिस ने रात करीब पौने एक बजे रफातपुर के जंगल में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास करने लगे । इस बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें दो लक्षमण और छुट्टन घायल हो गये जबकि उनके दो साथी सत्यपाल और रामू भागने में सफल रहे । मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी सत्वीर भी बदमाशों की गोली से घायल हाे गया।

घायल बदमाशाें और पुलिसकर्मी को अस्पताल भेज दिया गया है। बदमाशों के पास से दो तंमचे और कुछ कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it