Top
Begin typing your search above and press return to search.

नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार,132 नग कफ सीरप बरामद

जरही/भटगांव ! सूरजपुर जिले के रामानुजनगर पुलिस ने फर्जी पत्रकार बनकर क्षेत्र में नशीली दवाइयों का काला कारोबार करने वाले युवक को कार सहित एसपी द्वारा

नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार,132 नग कफ सीरप बरामद
X

जरही/भटगांव ! सूरजपुर जिले के रामानुजनगर पुलिस ने फर्जी पत्रकार बनकर क्षेत्र में नशीली दवाइयों का काला कारोबार करने वाले युवक को कार सहित एसपी द्वारा गठित स्पेशल पुलिस टीम और रामानुजनगर पुलिस ने 132 नग कफ सिरप के साथ धर दबोचा। वहीं एक अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस जब युवकों के कार की तलाशी लेने लगी तो दोनों ने अपने आपको पत्रकार बताया। जब पुलिस ने उनसे प्रेसकार्ड मांगा तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। धरपकड़ के दौरान कार में सवार दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इधर रामानुजनगर पुलिस ने भी एक अन्य युवक को 21 नग कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आरपी साय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अल्टो कार में नशीली दवाइयां लेकर कोरिया जिले से सूरजपुर जिले में सप्लाई हेतु दो युवक रवाना हुए है। एसपी ने इसकी सूचना नव गठित स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी सरफराज फिरदौसी एवं एसडीओपी चंचल तिवारी को देते हुए धर पकड़ के निर्देश दिए थे। सूचना मिलते ही एसडीओपी ने रामानुजनगर थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह व एसटीपी प्रभारी सरफराज फिरदौसी की संयुक्त टीम बनाकर तेजपुर घुड़घेड़ा नाला के समीप घेराबंदी की। इसी बीच उन्हें उक्त नंबर की कार आती दिखाई दी। कार को उन्होंने रोककर पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें एक काटॅून मिला, जिसमें 132 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ था। इसकी कीमत 13 हजार रुपए बताई गई है। पकड़ा गया। युवक कोरिया जिले के पटना निवासी दिव्येश उर्फ दिवेश उर्फ सोमू पांडेय है जबकि फरार युवक की पहचान मन्नू उर्फ चंद्रिका पाण्डेय खालपारा पटना निवासी के रूप में की गई है। वहीं ग्राम तेजपुर के अटल चौक में 24 वर्षीय युवक दुर्गा कुर्रे पिता भोरेलाल कुर्रे झुमरपारा पटना निवासी को 21 नग कोरेक्स कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों युवकों के विरूद्ध धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
खुद को बताया पत्रकार
स्पेशल पुलिस टीम और रामानुजनगर पुलिस की टीम ने जब अल्टो वाहन में सवार युवक दिव्येश पांडेय पिता विंधेश पांडेय से पूछताछ की तो उसने पहले खुद को पत्रकार बताया और जब पुलिस ने प्रेस कार्ड दिखाने कहा तो उसने गोल.मोल जवाब दिया। तलाशी लेने के बाद नशीली दवा बरामद होने पर पुलिस को माजरा समझ में आ गया।
तीन माह से कर रहे थे सप्लाई
एसपीटी प्रभारी ने बताया कि कोरिया जिले से नशीली दवाइयों के कारोबार की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। पूर्व में भी रामानुजनगर एवं सूरजपुर पुलिस द्वारा कई युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। गिरफ्तार युवक विगत 3 माह से सूरजपुर जिले में रास्ता बदल-बदल कर नशीली दवाइयों की सप्लाई करते आ रहे हैं। युवकों ने पुलिस को बताया कि झारखंड से दवाइयां लेकर ग्रामीण क्षेत्र में नशे के आदी युवकों को तीगुनी और चार गुनी कीमत पर सप्लाई करते है।
गश्त कर रही पुलिस ने पकड़ा
एसडीओपी चंचल तिवारी ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान रामानुजनगर पुलिस ने ग्राम तेजपुर के अटल चौक में 24 वर्षीय युवक दुर्गा कुर्रे पिता भोरेलाल कुर्रे झुमरपारा पटना निवासी को 21 नग कोरेक्स कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। रात हो जाने पर वह युवक पुलिस को देखकर भागने लगा था जिसे शंका के आधार पर पकड़ा और तलाशी लेने पर नशीली दवा बरामद की गई। इन दोनों कार्रवाई में एसपीटी प्रभारी सरफराज फिरदौसी, थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह के अलावा चित्ररेखा साहू, लक्ष्मण खंूटे, विशनुदेव पैकरा, हेमन्त सोनवानी, विश्वजीत सिंह, विकास पटेल, कृष्णकांत पाण्डेय, दिनेश ठाकुर, जगत पैकरा, देवचंद पाण्डेय व रजनीश पटेल सक्रिय थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it