Begin typing your search above and press return to search.
प्रतापगढ़ में दंपत्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में दंपत्ति की हत्या के अारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में दंपत्ति की हत्या के अारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गड़वारा बाजार में युवा दम्पति की गोली मारकर हत्या करने वालो में मुख्य आरोपी पंकज सिंह और संजय सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले शुक्रवार को जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर दिनेश प्रताप सिंह उर्फ जय सिंह और उनकी पत्नी प्रीतम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया है कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था जिनमे से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है।
Next Story


