Begin typing your search above and press return to search.
बारह तोला सोना एवं आठ किलो चांदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में सूने मकान से करीब बारह तोला सोना एवं आठ किलो चांदी तथा अस्सी हजार से अधिक रुपए चोरी कर लेने का मामला सामने आया हैं

अजमेर । राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में सूने मकान से करीब बारह तोला सोना एवं आठ किलो चांदी तथा अस्सी हजार से अधिक रुपए चोरी कर लेने का मामला सामने आया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के छोटी नागफणी क्षेत्र के रहने वाली राज कंवर जोशी बीती शाम अपनी बीमार पुत्री को देखने शहर से आठ किलोमीटर दूर राजकीय जनाना अस्पताल गई थी।
आज सुबह वह घर लौटी तो इस चोरी का खुलासा हुआ। राज कंवर ने बताया कि अपनी पुत्रियों एवं स्वयं का करीब 12 तोला सोना, आठ किलो चांदी तथा अस्सी हजार से अधिक रुपए चोरी हुआ हैं। उसने बताया कि काम के लिए उसने सत्तर हजार रुपए दो दिन पहले ही बैंक से निकाले थे। पीड़िता ने गंज थाना पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
Next Story


