शिक्षकों की कमी से परेशान होकर विद्यार्थी नारे बाजी करते डीईओ कार्यालय पहुंचे
ग्राम कुसमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल में विभिन्न विषयों के षिक्षक नही होने से विद्यार्थियो को परेषनी हो रही

बेमेतरा। ग्राम कुसमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल में विभिन्न विषयों के षिक्षक नही होने से विद्यार्थियो को परेषनी हो रही है। जिसके लिये छात्र छात्राओ ने बेमेतरा पहुंचकर अपने मांग के समर्थन में नारे बाजी करते हुये। नगर के प्रमुख मार्गो में रैली निकाली गई और अंत में जिला षिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे।
जहां पर डी. ई. ओ अपने कार्यालय में उपस्थित नही थे। इसके कारण कार्यालय में उपस्थित सहायक संचालक को अपने मागं के संबंध में अखिल भारती परिषद के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया है कि विद्यालय में रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र भूगोल एवं राजनीती के षिक्षक नही है जो विज्ञान समूह एवं कला समूह के प्रमुख विषय है विद्यालय में उक्त विषय के प्रथम अध्याय का भी शुरूआत नही हुआ है।
इस संबंध में आगे बताया है। कि विद्यालय से 200 मी. दूरी पर अवैध शराब बेचा जाता है। जिससे विद्यालय का शैक्षिक माहौल खराब होता है। वही विद्यालय में संस्था के प्राचार्य द्वारा समस्त विद्यार्थियो से गाली गलौच से बात किया जाता है जो अनुचित है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि संस्था में षिक्षकों के आने जाने का कोई समय नही है जिसका विरोध संबंधित संस्था के विद्यार्थियो द्वारा किये जाने पर विद्यार्थियो के टाईम पर न आने जाने का हवाला दिया जाता है साथ ही कुछ षिक्षकों द्वारा विद्यार्थियो के चरित्र प्रमाण पत्र में नकारात्मक बात लिखने की बात की जाती है।
ज्ञापन के माध्यम से आगे जानकारी दी गई है कि शासन द्वारा विद्यालय को विद्यार्थियो के षिक्षा हेतु प्राप्त कम्प्युटर को संबंधित विद्यालय के षिक्षक अपने घर ले जा कर व्यक्तिगत अपयोग कर रहे जो विद्यार्थियो के साथ अन्याय है। साथ ही प्रोजेक्टर का उपयोग ही नही किया जाता। साथ ही विद्यालय में फिल्टर वाटर मषीन लगी हुई है जो देख रेख और संस्था का लापरवाही के कारण खराब हो चुकी है जिसके कारण विद्यार्थियो को पानी पिने विद्यालय के बाहर जाना पड़ता है।
इस विद्यालय में छात्र संघ का गठन नही किया जाता, विद्यार्थी नेतृत्व को षिक्षको द्वारा डरा धमका कर दबाया जाता है। उक्त विद्याालय का खेल ग्राउंड गड्ढों से भरा हुआ है जिससे वही आय दिन विद्यार्थी गिरते रहते है एवं वर्षा के समय वहां पूरा पानी भर जाता है जिससे विद्यार्थियो को समस्याओं का सामना करना पडता है।
विद्यार्थियो के भविष्य को देखते हुये अ.भा.वि.प. यह मांग करती है कि उक्त विद्यालय में षिक्षको की व्यवस्था के साथ साथ अन्य सभी बिन्दुओ पर ध्यान अ.भा.वि.प. उग्र आन्दोलन हेतु बाध्य होगी। ज्ञापन में शैलेन्द्र चंद्राकर नगर मंत्री गेदराम, योगेष, लक्ष्मण, रामप्रसाद, सोनिया, धनेष्वरी, पूजा, किरण, करीष्मा, काजल, रानी सवित्री, मनीषा, गीता, दुर्गा, गायत्री, लखन पवन, दुगेष्वरी, सागर, दिनेष घनष्याम ओमप्रकाष, हेमलाल सहित अन्य का हस्ताक्षर है।


