Top
Begin typing your search above and press return to search.

जूट की बोरी में ही होगा अनाजों का परिवहन :पासवान

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने आज बताया कि अनाजों का परिवहन शत प्रतिशत जूट के बोरी में ही की जायेगी

जूट की बोरी में ही होगा अनाजों का परिवहन :पासवान
X

नई दिल्ली। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने आज बताया कि अनाजों का परिवहन शत प्रतिशत जूट के बोरी में ही की जायेगी ।

श्री पासवान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) अनाजों का परिवहन 85 प्रतिशत जूट की बोरी में करता है और 15 प्रतिशत प्लास्टिक की बोरी का उपयोग किया जाता है ।

उन्होंने बताया कि कई बार जरुरत के हिसाब से जूट की बोरी उपलब्ध नहीं होती है जिसके कारण प्लास्टिक की बोरी का प्रयोग किया जाता है ।

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अगले सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलायी गयी है जिसमें शत प्रतिशत जूट की बोरी के इस्तेमाल का विचार विमर्श किया जायेगा ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it