Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र में बेपटरी हुई ट्रेन, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के इगतपुरी में आज छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच के बेपटरी होने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया

महाराष्ट्र में बेपटरी हुई ट्रेन, कोई हताहत नहीं
X

मुंबई। महाराष्ट्र के इगतपुरी में आज छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच के बेपटरी होने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में इगतपुरी पुल के निकट सुबह 3.50 बजे ट्रेन के दूसरे कोच का पिछला हिस्सा पटरी से उतर गया था। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने कहा, ट्रेन के बेपटरी होने से डाउन लाइन ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वहीं मिड लाइन और अप लाइन ट्रेनों के गुजरने के लिए सुरक्षित हैं।

अधिकारी ने आगे कहा कि ट्रेन के सभी यात्रियों को एक विशेष ट्रेन में स्थानांतरित कर दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it