Begin typing your search above and press return to search.
छोटी झील की घटना दुखद - गोविंद सिंह
मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी डॉ गोविंद सिंह ने आज तड़के स्थानीय खटलापुरा क्षेत्र की छोटी झील में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने की घटना पर दुख जताया है।

भोपाल । मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी डॉ गोविंद सिंह ने आज तड़के स्थानीय खटलापुरा क्षेत्र की छोटी झील में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने की घटना पर दुख जताया है।
डॉ सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
डॉ सिंह ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Next Story


