टाउनशिप वासियों ने की बिजली बिल आधा करने की मांग
विगत दिनों राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला जोड़िया के राजहरा प्रवास के दौरान हिंदुस्तान स्टील एम्प्लाइज यूनियन सीटू के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे सौजन्य मुलाकात की

दल्लीराजहरा। विगत दिनों राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला जोड़िया के राजहरा प्रवास के दौरान हिंदुस्तान स्टील एम्प्लाइज यूनियन सीटू के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे सौजन्य मुलाकात की।
तथा इस मुलाकात में टाउनशिप के निवासियों के बिजली बिल को आधा करने की मांग की. इस संबंध में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती जोड़िया को ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि क्योंकि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी लोगों के लिए बिजली बिल आधा करने का नियम लागू किया है और कांग्रेस ने चुनाव के दौरान इसकी घोषणा भी की थी क्योंकि टाउनशिप के निवासी भी एक मतदाता ही है इसलिए इस योजना का लाभ टाउनशिप में रहने वाले खदान कर्मियों बीएसपी कर्मियों को भी मिलना चाहिए।
इस संबंध में यूनियन ने बताया कि 5 अप्रैल को यूनियन ने अधिशासी निदेशक कार्मिक को पत्र लिखकर टाउनशिप में बिजली बिल आधा किए जाने की मांग की थी।
लेकिन इस संदर्भ में अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई. ज्ञापन कैबिनेट मंत्री श्रीमती भेड़िया को सौंपते हुए यूनियन ने मांग की है कि शासन की योजना अनुसार बीएसपी टाउनशिप के निवासियों को भी बिजली बिल में आधे दर की रियायत दी जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान यूनियन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया, कार्यकारी अध्यक्ष एमआर पाटील, उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, सचिव प्रकाश क्षत्रिय, संगठन सचिव ज्ञानेंद्र सिंह, सह सचिव सुजीत मुखर्जी एवं विजय शर्मा मौजूद थे।


