Top
Begin typing your search above and press return to search.

सोनभद्र में रेनुकूट के नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

सोनभद्र में रेनुकूट के नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
X

साेनभद्र । उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानप्रकाश राय ने बताया मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री सिंह सोमवार रात शापिंग काम्प्लेस स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच लगभग सवार 10 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने श्री सिंह को गोली मार दी। गंभीर हालत में में उन्हें हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। रात करीब ढेड़ बजे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश मानी जा रही है।

उन्होंने बताया के इस सिलसिले में पुलिस तीन लोगों को हिरासम में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने दावा किया पुलिस जल्द ही हत्यारों को पकड़ लेगी। इसके लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it