Top
Begin typing your search above and press return to search.

देश में कुल 1,301 कोरोना टेस्ट लैब

देश भर में कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,301 हो गयी है।

देश में कुल 1,301 कोरोना टेस्ट लैब
X

नयी दिल्ली । देश भर में कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,301 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में 11 लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 902 तथा निजी लैब की 399 है।

इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 657 (सरकारी: 401 , निजी: 256) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 537 (सरकारी: 469, निजी: 68) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 107 (सरकारी: 32, निजी: 75) हैं।

इन 1,301 लैब ने 24 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड 4,20,898 स्वाब की जांच की। इस तरह अब तक कुल 1,58,49,068 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि छह माह पहले 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध थी लेकिन अब देश भर के 1,301 लैब कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने में लगातार जुटे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it