Top
Begin typing your search above and press return to search.

देश में कुल 1,065 कोरोना टेस्ट लैब

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर देश भर में इसकी जांच करने वाली लैब की संख्या भी दिन ब दिन बढ़ती हुई 1,065 हो गयी है।

देश में कुल 1,065 कोरोना टेस्ट लैब
X

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर देश भर में इसकी जांच करने वाली लैब की संख्या भी दिन ब दिन बढ़ती हुई 1,065 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में नौ लैब और जुड़ गये हैं।

इनमें सरकारी लैब की संख्या 768 तथा निजी लैब की 297 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 578 (सरकारी: 365 , निजी: 212) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 398(सरकारी: 370, निजी: 28) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 89 (सरकारी: 32, निजी: 56) हैं।

इन 1,065 लैब ने 01 जुलाई कोराेना वायरस के कुल 2,29,588 नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 90,56,173 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी और अब पांच माह बाद देश भर की 1,065 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it