Begin typing your search above and press return to search.
टोमोरी ने चेल्सी के साथ किया 5 साल का करार
डिफेंडर फिकायो टोमोरी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के साथ नया पांच साल का करार किया

लंदन। डिफेंडर फिकायो टोमोरी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के साथ नया पांच साल का करार किया है। इस सीजन में टोमोरी 16 बार चेल्सी के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। वह चैम्पियंस लीग में भी क्लब के लिए खेल चुके हैं।
टोमोरी ने लोन पर डर्बी काउंटी क्लब के लिए खेलते हुए बीते सीजन में 55 मैच खेले थे। अंडर-8 एज ग्रुप में चेल्सी के साथ करार करने वाले टोमोरी टैमी अब्राहम के नाम से यूथ टीम के लिए 10 साल तक खेले और फिर सीनियर टीम का रुख किया।
2018 में वह डर्बी पहुंचे, जहां वह फ्रैंड लैम्पार्ड की देखरेख मे खेले और टीम के अहम सदस्य बने।
Next Story


