Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश में आज से पीएम मोदी की सभाएं शुरू होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे

मध्यप्रदेश में आज से पीएम मोदी की सभाएं शुरू होगी
X

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की अोर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज से माेदी की प्रदेश में सभाएं शुरु होंगी। आज वे शहडोल अौर ग्वालियर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वे 18 नवंबर को छिंदवाड़ा और इंदौर, 20 नवंबर को झाबुआ और रीवा में सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 24 नवंबर को एक बार फिर मध्यप्रदेश आकर मंदसौर और छतरपुर में तथा 25 नवंबर को विदिशा और जबलपुर जिलों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कल से प्रदेश में चुनावी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। आज उनकी टीकमगढ़, सागर और दमोह में सभाएं आयोजित होंगी। उन्होंने कल बड़वानी, बड़नगर और शाजापुर में लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मत देने की अपील की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it