Top
Begin typing your search above and press return to search.

समय सीमा की बैठक में लंबित आवेदनों का निराकरण शीघ्र करे : कलेक्टर  

समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने विभागीय कार्य की जिम्मेदारी संजीदगी

समय सीमा की बैठक में लंबित आवेदनों का निराकरण शीघ्र करे : कलेक्टर  
X

बेमेतरा। समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने विभागीय कार्य की जिम्मेदारी संजीदगी से करने और सभी जानकारी अप-टू-डेट रखते हुये शासन से प्राप्त पत्रों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

टी एल की बैठक में कुछ अधिकारियों द्वारा अपना प्रतिनिधि भेजने पर उन्होंने अप्रसन्नता जाहिर करते कहा कि कोई भी अधिकारी उनकी पूर्वानुमति के बिना अवकाश पर न रहे एवं मुख्यालय न छोड़े। वन विभाग के अधिकारियो को वृक्षारोपण कीे प्रारंभिक तैयारी करने को कहा।

जिले की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि से जिले में अल्पवर्षा के कारण खरीफ फसल की बोआई तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी से ऋण माफी तिहार के आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने जानकारी लेते बताया कि जिले के सभी चार विकासखण्डों में सिटी फारेस्ट के नाम से ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा।

जनपद पंचायतों केे सीईओ ने बताया कि इनमें बेरला ब्लाक के ग्राम सांकरा, बेमेतरा के ग्राम पथर्रा, साजा ब्लाक के ग्राम डोंगीतराई शामिल है। कलेक्टर ने जनपद पंचायत नवागढ़ के सीईओ केा शीघ्र स्थल चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती राजपूत तिवारी ने राशन कार्ड नवीनीकरण शिविर के संबंध में जानकारी लेने पर खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 411 दल गठित कर दिया गया है और दल में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का आंकलन अवश्य करें।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को सुकन्या समृद्वि योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बठक के दौरान जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने कलेक्टर जनचैपाल एवं उच्च कार्यालयों से प्राप्त पत्रों के निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, प्रभारी मंत्री, राज्य सचिवालय, जन शिकायत निवारण (पीजीएन), कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की और उनका निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे, जिले के सभी चार एसडीएम, नगरीय निकाय के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ उपस्थित थे।

जिले में चालू मानसून सीजन के दौरान अल्प वर्षा होने से इसके आकलन के लिए कलेक्टर द्वारा कृषि, राजस्व एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की एक संयुक्त कमेटी गठित की गई है जो अपनी रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौपेगी।

उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले एक माह की अवधि में 23 जुलाई तक कुल 206 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो गत वर्ष 421 मिली मीटर वर्षा हुई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आधी से भी कम बारिश हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it