Top
Begin typing your search above and press return to search.

गंभीर विषयों पर समयसीमा में कार्य सुनिश्चित करे गृह विभाग : अध्यक्ष

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने आज गृह मंत्री बाला बच्चन को निर्देश दिए कि उनका विभाग गंभीर विषयों पर समयसीमा में कार्य सुनिश्चित करे

गंभीर विषयों पर समयसीमा में कार्य सुनिश्चित करे गृह विभाग : अध्यक्ष
X

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने आज गृह मंत्री बाला बच्चन को निर्देश दिए कि उनका विभाग गंभीर विषयों पर समयसीमा में कार्य सुनिश्चित करे।

अध्यक्ष प्रजापति ने जबलपुर जिले में करीब साढ़े तीन महीने पुराने आत्महत्या के एक मामले में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सवाल लगने के बाद तीन महीने पुराने इस मामले में जांच शुरु हुई। उन्होंने पुलिस पर 'चहलकदमी' करते हुए काम करने की भी बात कही।

अध्यक्ष ने मंत्री बच्चन से पूछा कि वे कौनसे 'वजनदार' लोग हैं, जिन्हें विभाग गिरफ्तार नहीं कर पाया और अब भी विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने की बात हो रही है। उन्होंने मंत्री से कहा कि गंभीर विषयों में विभाग सचेत रहे और समयसीमा में काम सुनिश्चित करे।

इसके पहले प्रश्नकर्ता विधायक प्रवीण पाठक के प्रश्नकाल में सूदखोरों द्वारा अवैध धन वसूली और जान से मारने की धमकी के परिणामस्वरूप बद्रीप्रसाद प्रजापति नाम के व्यक्ति द्वारा की गई आत्महत्या से जुड़े सवाल के जवाब में मंत्री बच्चन ने कहा कि सुसाइड नोट की जांच रिपाेर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि वे आज ही एसआईटी गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी करवाएंगे।

मंत्री के जवाब पर प्रश्नकर्ता विधायक श्री पाठक ने आरोप लगाया कि ये आत्महत्या नहीं, वरन हत्या है और शासन इस मामले में मृतक के परिवार को मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि मरने वाले व्यक्ति ने कई महीने पहले भी पुलिस में धमकियों की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it