टिपनी एवं ठेलका का कलेक्टर ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक पर्व हरेली तिहार के दिन 1 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक पर्व हरेली तिहार के दिन 1 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
उक्त तिथि को राज्य शासन द्वारा शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। हरेली तिहार के दिन छत्तीसगढ़ी व्यंजन, खेल-कूद, गेंड़ी, खो-खो, कबड्डी के अलावा गौठान का लोकार्पण, वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने जिले के साजा विकासखण्ड के ग्राम टिपनी एवं ठेलका का दौरा किया इस दौरान उन्होंने गौठान के लोकार्पण की तैयारियों का मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वर्मी-कम्पोस्ट के लिए प्रदाय किये गए बेड का सहीं उपयोग करने के निर्देश कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए।
हरेली तिहार के दिन छत्तीसगढ़ के ग्रामीण खेल-कूद का आयोजन किया जाएगा, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टॉल लगाया जाएगा, खेल-कूद स्पर्धाओं में पुरस्कार वितरण किया जाएगा और प्रतीकात्मक पौधारोपण को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर गेड़ी दौड़ जैसी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
इसी तरह गांवों में नवनिर्मित गौठानों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा उमाशंकर साहू, परियोजना अधिकारी जि.पं. बी.आर. मोरे, उपसंचालक कृषि जे.एस. राजपूत, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी रमाकांत चन्द्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा प्रकाश मेश्राम, सहायक मत्स्य अधिकारी, सरपंच ग्राम पंचात टिपनी संजय वैष्णव तथा सरपंच ठेलका गैंदराम साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


