Top
Begin typing your search above and press return to search.

तिल्दा : छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक छेड़छाड़ के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया

तिल्दा : छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
X

तिल्दा। नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक छेड़छाड़ के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सुरेश चक्रधारी पिता मुन्ना चक्रधारी 31 वर्ष ग्राम पडकीडीह थाना सुहेला का मूल निवासी था जो कि विगत 20 जुलाई को तिल्दा के ग्राम भिम्भौरी में एक 17 वर्षीय नाबालिक को घर मे अकेला पाकर छेड़छाड़ कर दिया था लड़की के पिता के आ जाने पर आरोपी फरार हो गया । घटना की नेवरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

नेवरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 454, 354 एवं 08 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही आरोपी उक्त लड़की का रिश्ते में जीजा था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it