Top
Begin typing your search above and press return to search.

जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत इलाज के दौरान मौत

टीकमगढ़ ! जिला जेल में लूट के एक विचाराधीन मामले में सजा काट रहे एक कैदी की तबीयत खराब हो जाने के कारण मौत हो गई।

जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत इलाज के दौरान मौत
X

टीकमगढ़ ! जिला जेल में लूट के एक विचाराधीन मामले में सजा काट रहे एक कैदी की तबीयत खराब हो जाने के कारण मौत हो गई। गुरूवार की देर रात हालत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक राजाराम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी गुना खरगापुर जो की 18 अगस्त 2016 से लूट के मामले में जिला जेल में बंद था। जिसकी गुरूवार की देर रात्रि लगभग 12:30 बजे के आस पास अचानक तबीयत खराब हो गई और राजाराम को खून की उल्लिटयां होने लगी। आनन-फानन में जिला जेल प्रबंधन द्वारा उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना की जानकारी जेल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे परिजनों के पहुंचने के बाद राजाराम यादव का पीएम कराया गया। वहीं मृतक राजाराम यादव की पत्नी ममता यादव का कहना है कि बीते आठ दिन पूर्व वह अपने पति से मिलने के लिये जिला जेल आई थी,तब उसके पति स्वस्थ थे।
अचानक ऐसा क्या हो गया कि जिससे उनके पति राजाराम यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई जो उनकी मौत का कारण बन गई। उप अधीक्षक एचएस आर्मो ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राजाराम यादव जेल की वार्ड 2 में सामान्य कैदियों की तरह रहता था,तबीयत बिगडऩे से पूर्व वह गुरूवार की रात्रि 10 बजे तक टीवी भी देखता रहा। इसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उसे खून की उल्लिटयां होना प्रारंभ हो गई। जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान राजाराम की मौत हो गई। जेल उप अधीक्षक श्री आर्मो ने बताया कि डॉक्टरों के कथन अनुसार मृतक को कई दिनों टीवी की बीमारी थी,जिसके बिगड़ जाने से उसे खून की उल्लिटयां हुई थी। जिस कारण से उसकी मौत हुई है। शुक्रवार की सुबह जेएमसी परमानंद चौहान,एसडीएम मनोज सिंह ठाकुर जिला जेल पहुंचे और उन्होंने जेल अधीक्षक सहित वार्ड 2 के कैदियों से मृतक राजाराम यादव के बारे में पूछताछ की और मामले की न्यायिक जांच कराने के निर्देश दिये हैं।

जिला जेल का है विवादों से वास्ता
जिला जेल का हमेशा से ही विवादों से बास्ता रहा है। कभी यहां बंद कैदी बर्चस्व की लड़ाई को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं तो कभी जिला जेल में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों में विवाद खड़ा हो जाता है। जिसकी शिकायतें विभाग के उच्च अधिकारियों तक की जा चुकी है। बीते कुछ माह पूर्व जेल में बंद दो कैदियों में किसी बात को लेकर भारी विवाद हो गया था,जानकारी तो यह भी मिली थी कि एक कैदी ने दूसरे कैदी के ऊपर मैला फेंक दिया है। लेकिन जेल अधीक्षक आरआर सिंह साहब ने इस पूरे मामले पर विभाग में ऐसा मैंनेजमेंट फिट किया कि उनके द्वारा की गई सारी गलतियों पर जांच कर रहे अधिकारियों ने पर्दा डाल दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it